सुरेंद्र शर्मा
हरिद्वार। जिला बार संघ, हरिद्वार की देर रात तक चली मतगणना में नमित शर्मा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए जबकि सतीश चौहान सचिव पद पर सबसे अधिक मत लेकर निर्वाचित हुए। तनवीर भारती उपाध्यक्ष, शोपिन चौधरी सह सचिव, कविता वैभव कोषाध्यक्ष, आशुतोष शर्म आय व्यय निरिक्षक पद के लिए निर्वाचित हुए। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अभिमन्यु दत्त ने जीत प्राप्त की और कहा लाइब्रेरी के मैनेजमेंट में अवश्य सुधार करूंगा।
कार्यकरणी सदस्य के परिणाम आज दोपहर या शाम तक घोषित होंगे। सभी अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष व सभी विजयी उम्मीदवार को बधाई दी। अध्यक्ष नमित शर्मा ने जीत के बाद कहा मैं कोर्ट परिसर के विकास और अधिवक्ताओं के हित मैं सदैव कार्य करूंगा ये मेरा वादा है।

More Stories
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की अहम भूमिका: बत्रा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर के बाहर सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के ऊपर दीवार गिरने से दो गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त।