मनोज सैनी
भाजपा की मांग पर चुनाव आयोग ने हरियाणा की चुनाव की तारीखों में बदलाव किया है। आयोग ने अब वोटिंग की डेट को 1 अक्टूबर से बढ़ाकर 5 अक्टूबर 2024 कर दिया है। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना की तारीख 4 अक्टूबर से बढ़ाकर 8 अक्टूबर कर दी है।
भाजपा ने चुनाव की तारीख में बदलाव का समर्थन किया है जबकि विपक्षी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस कदम की आलोचना की थी। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि पार्टी के रुख से पता चलता है कि उसने पहले ही हार मान ली है।

More Stories
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।