सुनील मिश्रा
हरिद्वार। चौक बाजार ज्वालापुर श्री रामलीला समिति के रंगमंच पर बुधवार को सातवें दिन कैकई मन्थरा संवाद का आयोजन हुआ। कैकई के रूप में गजेंद्र वर्मा और मन्थरा के रूप में हरपाल ने रंगमंच पर पात्रों का सुंदर अभिनय किया। वही मंचन से पूर्व रंगमंच पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नवदुर्गा व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों लुबरी केंट के डायरेक्टर प्रवीण कुमार प्रकाश राजपूत एवं अभिषेक अरोड़ा ने रंगमंच पर श्री राम लक्ष्मण की आरती कर आशीर्वाद लेते लीला का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शशिकांत वशिष्ठ संयोजक सुबोध बंसल महामंत्री शिवम अंगार सोडिया ईश्वर चंद्र जैन चंद्र मोहन विद्याकुल रमन पटवर सुधीर शर्मा शिवम बंसल शांतनु सिखौला बक्शी चौहान प्रिंस कीर्तिपाल विजय गुप्ता मनोज चौहान डॉ अनिल कुमार प्रशांत चौहान वीरेंद्र झा आदि ने आरती कार्यक्रम में आए सभी मुख्य अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी