मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्कूलों पर मनमाने तरीके से अभिभावकों को निचोड़ने का आरोप लगाते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा है कि “स्कूलों की फीस वृद्धि, अभिभावकों के लिए विशेष तौर पर मध्यम वर्ग के अभिभावकों के लिए गले की फांस बनती जा रही है। बच्चों को अच्छी शिक्षा भी देना चाहते हैं। मगर फीस, किताब, ड्रेस का बोझ इतना बढ़ा है कि उससे उनके सपने चूर हो जा रहे हैं। मांग ज्यादा है और इसलिए स्कूल भी मनमाने तरीके से अभिभावकों को निचोड़ रहे हैं। सरकार का उन पर कोई नियंत्रण दिखाई नहीं दे रहा है! #सामाजिक_चेतना ही इसका एक मात्र सहारा है, उस सामाजिक चेतना को प्रतिध्वनित करने के लिए आज अपने देहरादून स्थित आवास पर #मौन_व्रत रखा।”

More Stories
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने सीसीआर कंट्रोल रूम पहुंचे जिलाधिकारी। आगामी तीन दिनों के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश।