मनोज सैनी
हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा देश की जनता के वोट चोरी करवाकर भाजपा की सरकार बनवाने के खुलासे के बाद अब देश भर में “वोट चोर-गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड की प्रदेश प्रभारी, लोकसभा सांसद कु0 शैलजा जी जनपद हरिद्वार के भगवानपुर में सोमवार 13 अक्टूबर को “वोट को-गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान में शामिल होंगी।
जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि कु0 शैलजा जी सोमवार 13 अक्टूबर को दोपहर 12:00 भगवानपुर के नरेंद्र गार्डन से “वोट चोर-गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर आम जनता व कांग्रेसजनों को सतर्क रहने और निर्वाचन आयोग द्वारा की जा रही वोट चोरी रोकने के लिए जागरूक करेंगी। इसके बाद अपराह्न 2:30 बजे युवराज पैलेस लक्सर में “वोट चोर-गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान में भाग लेंगी।

More Stories
गांजा रखने वाले को तीन साल की कैद।
सीतापुर रेलवे फाटक बना जाम का जंजाल, अंडरपास की मांग पर कब जागेंगे जिम्मेदार?
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।