ब्यूरो
हरिद्वार। देहरादून से आई विजिलेंस टीम में हरिद्वार जिले में बड़ी कार्रवाई की है। 40 वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता से जुड़े मामले में 20000 की रिश्वत की मांग कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद बृजपाल सिंह राठौड़ को विजिलेंस की टीम ने जिला मुख्यालय से दबोच लिया।
वहीं दूसरी तरफ एक शिक्षक मुकेश प्रभारी प्रधानाध्यापक मंगोलपुर श्यामपुर को भी पकड़ा है। खंड शिक्षा अधिकारी, बहादराबाद ब्रज पाल सिंह राठौर ने 40 वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता का नवीनीकरण प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 20 हजार रूपये रिश्वत मांगी थी।

More Stories
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी: रागिनी नायक
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक लगभग 15 अनुपयोगी विद्युत पोल हटाए।
खाकी पर दाग: 2 दरिगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज।