Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चौहान की मंच पर नहीं लगाई कुर्सी, आमंत्रण तक नहीं फिर भी पहुंचे, बे-आबरू होकर बैठे, जिला मोर्चा भी रहा दूर।

ब्यूरो
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर हुआ युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में पार्टी के मौजूदा विधायक के लिए मंच पर कुर्सी तक नहीं लगाई। सूत्रों की माने तो विधायक को कार्यक्रम में आमंत्रित तक नहीं किया गया था। हालांकि मुख्यमंत्री के पीछे सिक्योरिटी अफसर की कुर्सी पर विराजमान हुए विधायक को मुख्यमंत्री ने अगली पंक्ति में बैठाया। विधायक के साथ हुए इस दुर्व्यहार की चर्चा आम है।
भाजपा के युवा मोर्चा की ओर से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सभागार में युवा शक्ति संवाद 01 अगस्त को रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुनने के लिए जनपद से युवाओं को आमंत्रित किया गया। प्रसिद्ध इंफ्लुएंशर भी कार्यक्रम में शामिल किए गए।
कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे तो उनके साथ रानीपुर विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच गए।
मंच पर जब वे पहुंचे तो अपने नाम की नेमप्लेट लगी कुर्सी पर बैठ गए। मुख्यमंत्री के साथ सभी अतिथि बैठ गए तो विधायक आदेश चौहान के नाम की प्लेट या उनके लिए कुर्सी न होने से वे मुख्यमंत्री के पीछे सिक्योरिटी अफसर के लिए रखी गई कुर्सी पर बैठ गए। उनके पीछे बैठने पर मामला चर्चाओं में आ गया।
हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक को पीछे बैठा देखा तो उन्हें आगे बैठने को कहा, लेकिन जब स्थिति ज्यादा भयंकर हो गई, जब किसी भी अतिथि ने अपनी कुर्सी उनके खाली नहीं की। विधायक को कुर्सी के लिए भटकता देख जिलाध्यक्ष कुर्सी से खड़े हुए और जब विधायक विराजमान हुए।

विधायक को बुलाया नहीं था

रानीपुर विधानसभा में कार्यक्रम रखा गया। सूत्रों की माने तो क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान को बुलाया तक नहीं। उन्हें आमंत्रण तक नहीं दिया गया। भाजपा अनुशासित और नियम कायदें वाली पार्टी है, लेकिन इस तरह से विधायक की अपेक्षा किए जाने से तमाम तरह की चर्चा चलने लगी है।

विधानसभा से नहीं आए युवा

कार्यक्रम भले ही विधानसभा रानीपुर क्षेत्र में किया गया था, लेकिन उस क्षेत्र के युवा या कार्यकर्ता भी युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में नहीं दिखें। यहां तक विधानसभा क्षेत्र से आने वाले युवा जिलाध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!