Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

बैरागी कैंप में तथाकथित समाजसेवी की स्कॉर्पियों ने 3 बेजुबान गायों को कुचला, तीनों की हुई मौत। तथाकथित समाज सेवी करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

ब्यूरो

हरिद्वार। देवभूमि हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित बैरागी कैम्प में अपने आपको समाजसेवी बताने वाले पर स्कार्पियो कार से सडक पर बैठी तीन गायों को कुचलने का आरोप है। बताया जा रहा हैं कि घटना में तीनों गायों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद स्कार्पियों सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सूचना पर गायों को कुचलने वाली स्कार्पियों कार को घुसवार पुलिस लाईन के पीछे से लावारिस हालत में बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक कार चालक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने अपनी ओर से स्कार्पियो कार चालक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

कनखल निरीक्षक देवेन्द्र रावत के मुताबिक तडके करीब साढे चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि ओम पुल की ओर से बैरांगी कैम्प को जाने वाले मार्ग एक स्कार्पियों कार ने सडक पर बैठी तीन गायों को कुचल दिया है। सूचना पर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह हमराही हेंड कांस्टेबल राकेश राणा के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर तीनों गाये मृत हालत में पडी मिली। पुलिस के अनुसार आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ पर पता चला कि स्कार्पियों कार सवार ने गायों को कुचल कर घुससवार पुलिस लाईन की ओर फरार हो गया। पुलिस ने घुडसवार पुलिस लाईन के पीछे से लावारिस हालत में खडी स्कार्पियों कार को बरामद कर लिया।
बताया कि जब उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह ने अपनी ई -चालान मशीन से स्कार्पियों कार के स्वामी की जानकारी जुटाई तो पता चला कि उक्त वाहन करण शर्मा उर्फ करण पंडित निवासी सूद धर्मशाला जोधामल रोड कोतवाली नगर हरिद्वार के नाम पर है। जब पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों से घटना के सम्बंध में ओर जानकारी जुटाई तो घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने स्कार्पियों कार चलाने वाले का नाम करण पंडित बताया। उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह की ओर से कनखल थाने में गायों को कुचल देने व उनकी मौत हो जाने के आरोप में करण पंडित के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने गोसेवा समिति के सदस्यों की मौजूदगी में वीडियों ग्राफी के बीच गायों को सम्मान के साथ दफना दिया।

गौर करने वाली बात यह है कि बैरागी कैंप कनखल का शांत क्षेत्र है। रात के समय वहां कितनी तेज रफ्तार से कौन अपनी कर दौड़ा रहा था कि तीन गायों को चपेट में ले लिया। तीनों गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे पता चलता है कि कार की रफ्तार कितनी ज्यादा रही होगी। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर हिंदू संगठनों की चुप्पी पर भी शहर में चर्चाएं हो रही हैं। जबकि लोक निर्माण विभाग की टीम पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी पर एक संगठन ने गुरुवार को ही कनखल खाने का घेराव और विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन इस घटना में किसी भी हिंदूवादी और गौ रक्षा के नाम पर बने संगठनो ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!