Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।

मनोज सैनी

हरिद्वार। त्यौहारों के मद्देनजर जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों द्वारा रेस्टोरेंट, ऑन लाईन ई प्लेटफार्म, मिठाई दुकानों, का निरीक्षण किया गया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन द्वारा पेंटागन मॉल स्थित मैक डोनल्ड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। बर्गर एवं अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण में बदबूदार, खराब हो चुके तथा मानव उपभोग के लिये अनुपयुक्त पाये गये कटे हुये प्याज का उपयोग करते पाया गया तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण में बेस के रूप में उपयोग किये जा रहे टोरटिला रैप के लैबल पर निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तिथि मिटाने के कारण, मौके पर नोमिनी चैंज के उपरान्त भी फूड लाईसेंस में नये नोमिनी का इन्डोर्स ना करवाने पर तथा फूड लाईसेंस में मीट एवं मीट प्रोडक्ट तथा आइस्कीम एवं डेजर्ट की फूड कैटेगरी, का इन्डोर्स न होने के कारण मौके पर ही मीट प्रोडक्ट तथा आइस्क्रीम एवं डेजर्ट के निर्माण एवं विकय पर रोक लगा दी गयी है तथा उक्त रेस्टोरेंट के फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति की गयी है। मौके पर आइस्कीम डेजर्ट में प्रयोग किये जाने वाले कोटेड किस्पीज तथा बटर स्कॉच चॉको डिप के 02 नमूनें प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कैलाश टम्टा द्वारा नगर निगम हरिद्वार के द्वारा आर्यनगर एवं ज्वालापुर स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। आर्यनगर स्थित पिलपकार्ट के ऑनलाईन शॉपिंग प्लेटफार्म, इंस्टाकार्ट नामक प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज कर्मचारियों का मेडिकल, पानी की रिपोर्ट, पेस्ट कंन्ट्रोल, एवं स्टॉक सम्बन्धी अभिलेख प्रस्तुत नही कर पाने एवं खाद्य सामाग्रियों का रख रखाव एवं भण्डारण मानकों के अनुरूप न पाये जाने पर, सम्बन्धित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही पटियाला, पंजाब की देशी घी निर्माता कम्पनी को भ्रामक दावों के सम्बन्ध में नोटिस दिया गया। मौके पर देशी घी-01, भुना चना 01 एवं दाल-01 कुल 03 नमूनें प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव द्वारा उर्स मेले के दृष्टिगत पिरान कलियर में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर इलायची दाना, सोन हलवा, सोया रिफाइंड तेल, हल्दी पाउडर के कुल 04 नमूनें प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा रूडकी शहर में स्थित मिठाई दुकानों तथा रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया। प्रयोगशाला जांच हेतु बेसन लड्डू-01, चॉकलेट बर्फी-01 तथा चॉकलेट टॉफी-01 सहित कुल 03 नमूनें लिये गये। निरीक्षण कार्यवाही के दौरान पुरानी तहसील, मैन बाजार की दुकानें बन्द होने लगी।इस प्रकार जनपद हरिद्वार में कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूनें प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!