Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।

सुनील मिश्रा

हरिद्वार। हर की पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था श्री गंगा सभा के आगामी चुनाव का बिगुल बज गया है रविवार को ज्वालापुर स्थित श्री लक्ष्मी चंद पुरोहित धर्मशाला में श्री गंगा सभा की ओर से आयोजित प्रधान सभा की बैठक में मौजूद प्रधान सभा के सदस्यों ने ने सर्वसम्मति से आगामी.नवीन चुनाव संपन्न कराए जाने को लेकर चुनाव आयोग का गठन कर दिया है। श्री गंगा सभा के सभापति श्री कृष्ण कुमार शर्मा ठेकेदार जी की अध्यक्षता में आयोजित प्रधान सभा की बैठक में नए चुनाव आयोग में अध्यक्ष पद पर अश्वनी जगता एवं सहयोगी सदस्य के रूप में डॉ अजय तुम्बड़िया एवं विकास शर्मा सुक्खन राजा के नाम की सर्वसम्मति से घोषणा की गई।

बैठक में गंगा सभा के अध्यक्ष पं नितिन गौतम महामंत्री तन्मय वशिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज झा यतींद्र सिखौला, उज्जवल पंडित, सिद्धार्थ चक्रपाणी , पुनीत त्रिपाठी, अविनाश क्षोत्रिय गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप झा श्री श्रीकांत वशिष्ठ अखिलेश शर्मा गोविंद अविक्षित रमन .गोपाल पटवर पंडित उमाशंकर वशिष्ठ सचिन कौशिक अनिल कौशिक जितेंद्र विद्याकुल विपुल मिश्रौटे देवम बेल्ली के गोपाल प्रधान अनुराग लिब्बारेडी सहित तमाम पदाधिकारी एवं .कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Share
error: Content is protected !!