सुनील मिश्रा
हरिद्वार। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित उत्तराखंड विधि कांग्रेस के अधिवक्ता सम्मेलन में अधिवक्ताओं ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपनी पांच सूत्रीय मांगों को मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के समक्ष रखी। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एड. उमेश जोशी और जिलाध्यक्ष एड. राकेश राजपूत ने कहा कि वकीलों के सामने बहुत समस्याएं हैं जिसे शासन प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।

पांच मांगो में अधिवक्ता सुरक्षा कानून, नए अधिवक्ताओं को 5 वर्ष तक 5000 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड, 10 लाख का कैशलेस इलाज और बीमा आदि शामिल हैं। महंगाई के दौर में नए वकीलों के समक्ष सबसे बड़ी समस्या पैसे की होती है। अगर प्रतिमाह कुछ स्टाइपेंड मिले तो राहत मिल सकती है। कई बार वकीलों के पास इलाज के भी पैसे नहीं होते हैं। इस सरकार में वकील और अन्य कर्मचारी परेशान हैं। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही वकीलों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। जहां भी कांग्रेस की सरकार हैं वहां वकीलों की मांगे मानी गई हैं।
राज्य आंदोलन में वकीलों की अहम भूमिका रही है। भाजपा सरकार में वकील, किसान, शिक्षक, मजदूर, छात्र, व्यापारी सभी का शोषण हो रहा है। 2027 में प्रदेश की सरकार बदलनी है। उन्होंने कहा कि जो न्याय दिलाता है उसी के साथ अन्याय हो रहा है। अंकिता भंडारी को अभी तक सरकार न्याय नहीं दिला सकी। भाजपा की मेयर, पार्षद स्वयं अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। भाजपा सनातन के नाम पर मंदिरों का चंदा चोरी कर रही है। आगामी चुनाव में सभी एकजुट होकर कांग्रेस को वोट करें और बीजेपी से मुक्ति पाएं। चुनाव आयोग वोट चोरी कर बीजेपी सरकार बनाने में मदद कर रहा है।
इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, विवेक जागरिया, कोषाध्यक्ष हेमंत राय, उपाध्यक्ष एड. गुरमीत सिंह, एड. प्रदीप जगता, एड. कविता वैभव, एड. राकेश चौहान, एड. जिशान मलिक, एड. मीनाक्षी वर्मा, एड. विमल कुमार, एड. दीक्षित सिंह राठौर, एड. फुरकान अली, एड. गगन भाटिया, एड. मेहताब अली, एड. रोहित कुमार, एड. संतोष चंद्रा, एड. सतेंद्र कुमार, एड. फैजल अंसारी, एड. इमरान, एड. कुलदीप कुमार, एड. प्रीति कश्यप, एड. संगीता भारद्वाज, एड. पूजा राजपूत, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल, किरणपाल बाल्मीकि, संतोष चौहान, पूनम भगत, अशोक शर्मा, पार्षद सुनील कुमार, तेलूराम प्रधान, वसीम सलमानी, विकास चंद्रा, सागर बेनीवाल, मनोज धनगर आदि उपस्थित रहे।

More Stories
सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आए कश्यप समाज।
गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया नमन। कहा गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन-मूल्यों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि।
नाबालिग विद्यार्थियों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध अभियान, 20 स्कूटी/मोटरसाइकिल सीज।