Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।

मनोज सैनी

हरिद्वार। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार, सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 मनाया जा रहा है। 26 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक चलने वाले इस वर्ष के सतर्कता जागरुकता सप्ताह की विषयवस्तु है “सत्यनिष्ठा से समृद्धि”।

इस उपलक्ष्य में आज आयोजित कार्यक्रम में, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने, मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में कार्यरत बीएचईएल कर्मियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलवाई। उन्होंने कहा कि सतर्कता केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी कार्यसंस्कृति और नैतिक मूल्यों का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी की सजगता, ईमानदारी एवं पारदर्शिता किसी भी संगठन को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

शेष सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागाध्यक्षों के माध्यम से कार्यस्थल पर प्रतिज्ञा ली। कर्मचारियों की अभिप्रेरणा हेतु कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा दिए गए संदेश भी पढ़े गये। इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Share
error: Content is protected !!