Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

उधार ना चुकाने पर एक माह की कैद, 90 हजार रुपये का लगाया जुर्माना।

सुरेन्द्र शर्मा
हरिद्वार। न्यायिक मजिस्ट्रेट परमिन्दर कौर ने चैक बाउंस के एक मामले में आरोपी अंकित शर्मा को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उसे एक माह के कारावास और 90 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
पुरुषोत्तम विहार कॉलोनी कॉलोनी स्थित वैष्णवी अपार्टमेंट निवासी शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने अपनी जान-पहचान के चलते ज्वालापुर के मोहल्ला चाकलान निवासी अंकित शर्मा पुत्र जगमोहन शर्मा को समय-समय पर कुल 80 हजार रुपये नकद उधार दिए थे। उधार ली गई रकम चुकाने के लिए अंकित शर्मा ने में अपने एक्सिस बैंक ज्वालापुर के खाते का 80 हजार रुपये का एक चैक शिकायतकर्ता मनोज कुमार को दिया था। जब शिकायतकर्ता ने उक्त चैक को अपने एचडीएफसी बैंक खाते में लगाया, तो ‘हस्ताक्षर भिन्न होने’ की टिप्पणी के साथ चैक बाउंस हो गया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी को एक लीगल नोटिस भिजवाया था। नोटिस मिलने के बावजूद भी आरोपी युवक ने पैसे वापस नहीं लौटाए थे। थक हारकर शिकायतकर्ता ने कोर्ट की शरण ली थी। साथ ही जुर्माना राशि ९० हजार रूपये में से ८५ हजार रूपये बतौर प्रतिकर शिकायतकर्ता को और शेष पांच हजार रूपये सरकारी कोष में जमा करने के निर्देश दिए हैं।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!