मनोज सैनी
देहरादून। स्व0 अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक करने पर अंकिता के माता-पिता को विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने के विरोध में गांधी पार्क पर धरने पर बैठे गए, उन्हें समर्थन देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत आदि कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी धरना-स्थल पर पहुंच गए।

बता दें कि हाल ही में, अंकिता भंडारी मामले के आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने हरिद्वार में अपने वकील के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने अंकिता भंडारी की कुछ निजी चैट सार्वजनिक कर दीं। इसके बाद, अंकिता के माता-पिता ने विनोद आर्य पर अपनी बेटी के चरित्र हनन का आरोप लगाया।

अंकिता भंडारी के माता-पिता का कहना है कि पुलिस उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है और उन्हें इधर से उधर चक्कर कटवा रही है। उन्होंने बताया कि वे डीजीपी से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और कोतवाली राजपुर तक सभी जगह चक्कर काट चुके है लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी कारण आज गांधी पार्क में धरना शुरू कर दिया है।
बार काउंसिल के चेयरमैन से की अधिवक्ता की शिकायत
अंकिता के माता-पिता ने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन राजबीर सिंह बिष्ट से मुलाकात कर अधिवक्ता अनुज पुण्डीर के खिलाफ भी शिकायत की है। उन्होंने चेयरमैन से इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेने, निष्पक्ष जांच कराने और शिकायत के आधार पर नियमानुसार उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

More Stories
जूना अखाडे के रमता पंचों एवं साधु संतों की टोली का ज्वालापुर पांडेवाला पहुंचने पर धड़ा पंचायत फिराहेडियान कमेटी की ओर से किया गया भव्य स्वागत। पुष्प वर्षा के साथ की गई भव्य आतिशबाजी।
अर्धकुंभ को लेकर शासन और प्रशासन के दावों की खुली पोल। अंधेरे में जूना अखाड़ा के रमता पंचों ने कुंभ नगरी हरिद्वार में किया प्रवेश।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर अवैध पार्किंग और यात्री सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई: 44 चालान, दो वाहन सीज।