मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति (रजिस्टर्ड) द्वारा जम्मू कश्मीर के कठुआ सेक्टर में सैनिकों के वाहन पर घात लगाकर किए गए हमले में उत्तराखंड राज्य के 5 शहीद सैनिकों को गोविंद घाट पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप-दान करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन सभी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
इस मौके पर सभी वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड का इतिहास बलिदानों से भरा पडा है। साथ ही केंद्र सरकार से मांग की के सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए और सरकार को इस कायरता पूर्ण हमले का पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी और उनके आकाओं को सबक सिखाना चाहिए। इसके साथ ही राज्य सरकार से यह भी मांग की गई की शहीद परिवारों को सरकार की तरफ से यथासंभव मदद मिलनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर राज्य आंदोलनकारी संगठन भी शाहिद परिवारों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं। सभा का संचालक जसवंत सिंह बिष्ट ने किया।
मुख्य वक्ताओं में डॉक्टर हरिनारायण जोशी, सूर्यकांत भट्ट, जगत सिंह रावत, तेज सिंह रावत विजय भंडारी, कर्नल चक्रधर श्रीमती लक्ष्मी देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में के पी काला, जगमोहन सिंह नेगी, गौतम शर्मा, धीरेंद्र सिंह रावत, ख्यात सिंह रावत, रामदेव मौर्य, राजेश गुप्ता ईश्वर दयाल, तेज सिंह प्रधान, कालूराम, रोहित प्रताप सिंह, विष्णु दत्त सेमवाल, अजीत सिंह राठी, विनोद डंडरियाल, मंगली देवी रावत, प्रेम प्रकाश नौटियाल आर एस नेगी, ए एम नौटियाल,भगवान जोशी,कामरेड साकेत वशिष्ठ,पी एल भट्ट,भीमसेन रावत, आनंद सिंह नेगी,विनोद प्रकाश शर्मा,प्रताप सिंह थपलियाल,भोपाल सिंह बिष्ट,श्रीमती राधा बिष्ट,डी पी थपलियाल,गोपाल दास जोशी, कांति प्रसाद गुप्ता ,बबलू गुप्ता, नरेंद्र सिंह नेगी,पंडित मायाराम शर्मा,जगमोहन सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह पयाल,केसर सिंह नेगी, श्रीमती सुष्मिता नैथानी,सुरेंदर प्रताप मुलासी,विजय सिंह नेगी,हरि सिंह, लता पंत,घनश्याम मिश्रा,मदन मोहन सिलस्वाल,प्रवीण कुमार, एस एन डंगवाल,धर्म देवी पयाल,,विजय जोशी,दीपक जखमोला आदि मौजूद रहे।

More Stories
रूद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा संचालन। एमबीबीएस की 100-100 सीटों के लिये एनएमसी में किया आवेदन।
कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद, लिया बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प।
प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने बोला हल्ला। राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।