मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार के सबसे व्यस्तम क्षेत्र चंद्राचार्य चौक के एकदम नजदीक श्री बालाजी ज्वैलर्स के यहां 1 सितंबर को दिन दहाड़े हुई 4 करोड़ की डकैती करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने बहादराबाद क्षेत्र में रात्रि में हुई मुठभेड़ के बाद मार गिराया, जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया।
एसएसपी ने बताया की रात्रि में जब बहादराबाद में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी तो उन्होंने बाइक पर सवार 2 युवकों को रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं रुके और उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को मार गिराया जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया।
मृतक बदमाश की शिनाख्त बालाजी जी ज्वैलर्स के मालिक अतुल गर्ग ने भी की है उन्होंने बताया की जो बदमाश शो रूम के अंदर तीसरे नंबर पर आया था यह वही बदमाश है लेकिन मृतक बदमाश के पास से डकैती का को माल बरामद हुआ है, अतुल गर्ग जी ने कहा कि वह माला उन्हीं का है। इसकी उन्होंने मीडिया के सामने पुष्टि भी की है।

More Stories
नवरात्रि पर्व पर अलर्ट है खाद्य सुरक्षा विभाग: चेकिंग अभियान में 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर किया नष्ट।
जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज और भूपतवाला में बने अस्पताल को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की धामी सरकार पर बोला हमला: कहा बदहाल स्थिति में है जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं।
स्वास्थ्य विभाग को मिले 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक।