Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

13 मार्च को हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, लगभग 150 पदों पर होगा चयन।

सुनील मिश्रा

हरिद्वार। जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 13 मार्च 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगा।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में जनपद हरिद्वार की लगभग 4 से 5 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभाग करने की संभावना है। हालांकि प्रतिभागी कंपनियों की संख्या में परिवर्तन भी हो सकता है। मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगभग 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (वेल्डर, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन) तथा स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

जिला सेवायोजन कार्यालय ने सभी इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 13 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे अपने सभी शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्रों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकतें है।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय दिवस में प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार से संपर्क कर सकते हैं।

Share
error: Content is protected !!