मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड की बेटी अंकिता हत्याकांड एक बार सोशल मीडिया में उस समय चर्चा में आ गया, जब भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी उर्मिला सनावर ने फेसबुक पर लाइव आते हुए कहा कि सुरेश राठौर और अन्य भाजपा नेता अंकिता भंडारी की तरह उनकी हत्या करवाना चाहते है। लाइव वीडियो में उर्मिला सनावर ने ये भी दावा किया कि सुरेश राठौर की एक रिकॉर्डिंग में उन्होंने बताया कि जिस रात अंकिता भंडारी की मौत हुई, उस रात भाजपा में किसी “गट्टू” नाम के नेता को उसने देने से मना कर दिया था।
बड़ा सवाल ये है कि आखिर भाजपा और संघ में कौन सा वो नेता है, जो “गट्टू” के नाम से मशहूर है। उर्मिला सनावर का दावा है कि उनके पास वे सभी रिकॉर्डिंग मौजूद है जिनसे अंकिता भंडारी की मौत का राज खुल सकता है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर पिछले कई महीनों से उर्मिला सनावर, भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर, सुरेश राठौर की पहली पत्नी रवींद्र कौर, आरती गौर आदि में जंग छिड़ी हुई है और कल शाम इसी जंग के चलते उर्मिला जो सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी है, उसने कई लाइव वीडियो में कई खुलासे किए, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके पास वो सभी साक्ष्य मौजूद है जिनके कारण भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य के पुत्र पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में विशेष सेवा देने के लिए अंकिता पर दबाव डाला गया और जब उसने दबाव को नहीं माना तो उसकी बेरहमी से हत्या कर उसके शव को गंगा में डाल दिया गया।

More Stories
सीएनजी गैस से भरे वाहन की आपस में हुई जोरदार टक्कर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक चालकों की बची जान।
बहादराबाद में कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री हरक सिंह और प्रीतम सिंह के साथ खेली फूलों की होली।
जिला बार संघ ने भी जिला जज के साथ मनाया होली मिलन कार्यक्रम। विविधता में एकता ही भारत की शक्ति: जिला जज