मनोज सैनी
हरिद्वार। छपार मुजफ्फरनगर में उत्पात मचाने के बाद उत्पाती कांवड़ियों ने रुड़की में जमकर उत्पात मचाया और एक ई रिक्शा चालक की जमकर पिटाई की और उसकी ई रिक्शा में जमकर तोड़ फोड़ की।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लिब्बरहेडी की है, जहां ई-रिक्शा चालक द्वारा कांवड़ियों को साइड न देने के कारण कांवड़ियों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उत्पाति कावड़िए पुलिस के सामने ही ई -रिक्शा चालक की जमकर पिटाई की और उसके बाद e रिक्शा की जमकर तोड़फोड़ करते रहे। लाचार पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की, मगर वे तोड़फोड़ करने से नहीं रुके। घायल ही रिक्शा चालक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

More Stories
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।