मनोज सैनी
हरिद्वार। मोदी सरकार और भाजपा ने ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी शक्तियों को नष्ट कर उनका दुरुपयोग करके विपक्ष को खत्म करने का कुत्सित प्रयास कर रही है।
उक्त बयान हरिद्वार महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कांग्रेस के सभी खातों को फ्रिज करने के बाद दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है। एक तरफ चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव में कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में भाग लेने जा रही है और उसी समय मोदी सरकार कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर रही है। यह लोकतंत्र की सीधी सीधी हत्या है। एक तरफ भाजपा सरकार पूंजीपतियों से चंदा लेकर उन्हें धंधा दे रही है, वहीं मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर रही है। उन्होंने कहा की पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा अपनी हार देखकर कांग्रेस प्रत्याशी को ऐसे समय में इनकम टैक्स का नोटिस दिलवा रही है जब वह चुनाव भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं।
कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने को लेकर पीसीसी सदस्य और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा की ये भाजपा की बौखलाहट है। एक तरफ तो भाजपा 400 पार का नारा दे रही है वहीं विपक्ष के खातों को फ्रीज कराकर पैसे की तंगी से चुनाव खराब हरवाना चाहती है। भाजपा जान चुकी है की वह चुनाव हार रही है।

More Stories
शहीद दिवस पर कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद। आजादी के मतवालों ने अपने रक्त से लिखा था इंकलाब: आलोक शर्मा
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।