सुनील मिश्रा
हरिद्वार। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में देहरादून में एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की हत्या से सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अंजू मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति भी अपराध तेजी से बढ़े हैं। देवभूमि के नाम से जाना जाने वाला उत्तराखंड हाल के वर्षों में महिला अपराधों को लेकर सुर्खियों में रहा है। वर्ष 2022 में सामने आए अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। जिसमें कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई थी। इस मामले को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। अंजू मिश्रा ने आरोप लगाया कि महिला उत्पीड़न की अधिकांश घटनाओं में भाजपा नेताओं और उनसे जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आयी है। प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सरकार पर निशाना साधा। प्रेसवार्ता के दौरान अंजू द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, नलिनी दीक्षित, ग्रेस कश्यप, रचना शर्मा, बीना जाटव, शशी त्यागी, देवरानी, मिथिलेश गिल, सुरेश कश्यप, हिमांशु राजपूत, उत्कर्ष वालिया आदि मौजूद रहे।

More Stories
डीएम ने दिए चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सीवरेज कार्य पूर्ण करने के निर्देश।
जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों एवं अधिकारियों के साथ की बैठक: कहा उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की न हो कोई समस्या।
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, रोहालकी प्रकरण: प्रधानाचार्य और कर्मचारी का नियम विरुद्ध निलंबन पर अध्यक्ष को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दी प्रबंध समिति भंग करने की कड़ी चेतावनी के साथ लगाई फटकार।