मनोज सैनी
हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर में जमीनी विवाद में हुई हत्या में पुलिस ने आरोपी 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि 2 जुलाई को सुनीता पत्नी अशोक सैनी निवासी ग्राम बहादरपुर खादर ने उसके पति को लाठी डण्डों से पीट- पीटकर हत्या करने व मोबाइल पिस्टल लूट कर ले जाने के संबंध में नामजद अभियुक्तों अमरीश पुत्र सुमेरचंद, गुरमीत पुत्र सुमेरचंद, कंवरपाल पुत्र बारु, राजीव पुत्र कंवरपाल व पंकज पुत्र साधुराम के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 624/24 धारा 310(3)/115(2)/61(2) बी0एन0एस0 दर्ज कराया गया था।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में टीम गठित करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसके अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा घटना में शामिल दो सगे भाइयों अमरीश पुत्र सुमेरन्द निवासी ग्राम बहादरपुर खादर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार, गुरमीत पुत्र सुमेरचन्द निवासी ग्राम बहादरपुर खादर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को पूछताछ हेतु कोतवाली बुलाया गया था जिनके द्वारा अपना जुर्म कबूल करने व मृतक अशोक सैनी से लूटे गए 02 मोबाइल बरामद होने पर दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
घटना की वजह
अभियुक्त अमरीश व मृतक अशोक सैनी के द्वारा गांव के अमित सैनी से एक ही प्लाट में क्रमशः 1000 फिट और 180 फिट जगह ली थी अभियुक्त उक्त जमीन पर मकान निर्माण कार्य करवा रहा था जिसको लेकर दोनों पक्षों में विगत कुछ समय से आपसी विवाद के चलते पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की दिनांक 08.06.24 को बीट सूचना दर्ज करते हुए दिनांक 09/06/24 को धारा 107/116 CRPC में चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की गई जिसमें दिनांक 24.6.24 को दोनों पक्षों के नोटिस न्यायलय से जारी करवाते हुए तामील कराए गए थे। जिसमें दिनांक 11/07/24 की तिथि नियत थी।
2 जुलाई को मृतक अशोक सैनी अपने साथ प्रशान्त को लेकर रात्रि 2 बजे अभियुक्त अमरीश द्वारा कराये जा रहे निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराने को गये थे जहां पर इनका विवाद हो गया जिसपर अभियुक्तगणों द्वारा मृतक अशोक सैनी व प्रशान्त पर लाठी-ड़ड़ों से वार किया गया जिसपर अशोक व प्रशान्त घायल हो गये जिन्हें परिजनों द्वारा उपचार हेतु सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र लक्सर में ले गये जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हे जिला चिकित्सालय हरिद्वार हेतु रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान अशोक सैनी की मृत्यु हो गयी तथा प्रशान्त को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया जहां वह उपचाराधीन है। प्रकरण के संबंध में विवेचना जारी हैl

More Stories
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।
बीएचईएल देश के विकास की एक आधारशिला है: एच. डी. कुमारस्वामी
एसएसपी ने चौकी प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मी किए निलंबित।