मनोज सैनी
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांतरशाह गांव में जून माह में हुई 13 साल की नाबालिग दलित युवती की गैंगरेप कर हत्या कर दी गई थी, जिसमें मुख्य आरोपी आदित्य राज सैनी की अब तक गिरफ्तारी ना होने पर बच्ची की विधवा मां ने एक वीडियो जारी कर 5 अक्टूबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। मृतका की मां ने दलित समाज के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है।
बता दें की गैरसैंण में हुई विधानसभा की बैठक में नेता प्रतिपक्ष और कलियर विधायक, लक्सर विधायक ने उक्त मामले को उठाते हुए साजिशकर्ता की गिरफ्तारी की मांग की थी, जिस पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने जवाब देते हुए कहा की धामी सरकार किसी आरोपी को नहीं बचा रही है और आरोपी आदित्यराज सैनी की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही है। मगर विधानसभा में जवाब देने के बाद भी आरोपी आदित्यराज खुला घूम रहा है और अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। थक हारकर मृतका की विधवा मां ने एक वीडियो जारी कर बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए एसएसपी कार्यालय, रोशनाबाद के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दे दी है।

More Stories
रूद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा संचालन। एमबीबीएस की 100-100 सीटों के लिये एनएमसी में किया आवेदन।
कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद, लिया बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प।
प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने बोला हल्ला। राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।