सुरेंद्र शर्मा
हरिद्वार। हाई कोर्ट नैनीताल से आईडीपीएल ऋषिकेश में स्थानांतरण के समर्थन को लेकर कल बार संघ की आम सभा की आपातकालीन बैठक प्रातः 11:30 बजे बार रूम में आहूत की गई है।
बार संघ की आपातकालीन बैठक के चलते कल सभी अधिवक्ता न्यायालयों और कार्यालयों में कार्य से पूर्णतः विरत रहेंगे। साथ ही साथ बस्ते, टाइपिंग, स्टांप वेंडर आदि भी पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। उक्त जानकारी बार संघ के अध्यक्ष विश्व बंधु शर्मा और सचिव अनुराग चौधरी ने दी है।

More Stories
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।
बीएचईएल देश के विकास की एक आधारशिला है: एच. डी. कुमारस्वामी
एसएसपी ने चौकी प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मी किए निलंबित।