मनोज सैनी
हरिद्वार। चुनाव के बाद एक बार फिर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीपुर विधायक के साथ ज्वालापुर कोतवाली में हंगामा खड़ा कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार विधायक आदेश चौहान के करीबी कार्यकर्ता वरुण वशिष्ठ किसी काम से कोतवाली पहुंचा था। आरोप है कि कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट और वरुण के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस दौरान प्रभारी कोतवाल ने उसे कोतवाली से बाहर जाने के लिए कहा।
कुछ ही देर बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता कोतवाली पहुंच गए। हालात तब और गरमा गए जब रानीपुर विधायक आदेश चौहान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कोतवाली का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन किया। फिलहाल विधायक और उनके समर्थक कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं।

More Stories
13 मार्च को हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, लगभग 150 पदों पर होगा चयन।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित हुए सख्त, समस्त राष्ट्रीय राजमार्गो को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश।
स्वास्थ्य विभाग को मिले 168 बॉण्डधारी चिकित्सक: डॉ धन सिंह रावत