देहरादून ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से मंगलवार को सचिवालय में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने भेंट की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून के बजाय 10 मई, 2021 को खोलने का निर्णय लिया गया है। इस प्रकार अब हेमकुंड साहिब की यात्रा 10 मई से आरम्भ हो जायेगी। गत वर्ष यात्रा कोविड के कारण बाधित रही थी, अतः इस वर्ष 10 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने का निर्णय ट्रस्ट द्वारा लिया गया है।

More Stories
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।
बीएचईएल देश के विकास की एक आधारशिला है: एच. डी. कुमारस्वामी
एसएसपी ने चौकी प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मी किए निलंबित।