सुनील मिश्रा
हरिद्वार। केंद्र की मोदी सरकार विश्व की ऐसी एक मात्र लोकप्रिय योजना जिसने ग्रामीण रोजगार एवं गांव के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाई आजादी के आंदोलन से अब तक अपने किए गए पापों पर पर्दा डालने के लिए विश्व के महान नेता और स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक महात्मा गांधी को अपमानित करने का घृणित कार्य कर रही है। वर्तमान केंद्र सरकार, आजादी के आंदोलन के इतिहास पर नजर डालें तो जो लोग उस समय स्वतंत्रता सेनानियों की मुखबिरी और अंग्रेजों से माफी मांगने में शामिल थे, 52 वर्ष तक जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का तिरस्कार किया, आजादी के उस महान आंदोलन को नकारने वाले सत्तारुढ भाजपा के लोग राजनीतिक द्वेष एवं कुंठावश स्वतंत्रता के महान आंदोलन एवं स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने पर उतारू है।
उक्त विचार आज उत्तराखंड कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ की एक सभा में प्रदेश अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर जी द्वारा व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार के इस निर्णय की कड़ी भर्त्सना की गयी। सभा में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पास कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। सभा में मुख्य रूप से सर्वश्री सुरेंद्र कुमार सैनी, अवधेश पन्त, श्री गोपाल नारसन, सुरेंद्र सिंह बुटोला, नवीन शरण निश्चल, सत्य प्रकाश चौहान, सुधीर कौशिक, मुकेश त्यागी, राजन कौशिक आदि पदाधिकारीयों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महान स्वतंत्रता आंदोलन एवं स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान की घोर निंदा की।

More Stories
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव: अध्यक्ष जसमहेंद्र मोंटू व सचिव विपिन द्विवेदी विजयी घोषित।
हरिद्वार बस अड्डा एवंड़ रेलव स्टेशन के बाहर खडे कर जाम लगाने वाले बिक्रम/टैम्पो चालको के विरुद्ध चलाया चैकिंग अभियान।
असत्य जानकारी देने एवं भ्रष्टाचार के आरोप से घिरी उपनिरीक्षक निलंबित।