ब्यूरो
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद कल रात से ही तनाव बना हुआ है। बुधवार रात शहर में जमकर बवाल हुआ था। आधी रात तोड़फोड़ और पथराव के बाद गुरुवार को भी तनाव बरकरार है। अधिकतर स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद हैं। पुलिस की भारी तैनाती नजर आ रही है। हिंदूवादी संगठनों और वकीलों ने आक्रोश जाहिर करते हुए जुलूस भी निकाला है। दरअसल, आरोप है कि बच्ची से 76 साल का उस्मान लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था।
प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को बाजार बंद का ऐलान किया था।
बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कमिश्नरी घेराव करने निकले। नारेबाजी करते हुए हजारों लोग सड़कों पर निकल पड़े। अधिवक्ताओं ने भी जुलूस निकाला। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है दोषी को फांसी की सजा दी जाए।
बता दें कि बुधवार देर रात उस्मान नाम के एक शख्स पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। उग्र भीड़ ने कुछ दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर लोगों से मारपीट कर दी। मल्लीताल क्षेत्र की मस्जिद पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया।

More Stories
गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने फहराया तिरंगा। कहा आज फिरकापरस्त ताकतें देश के संविधान को नेस्तानाबूद करने का कर रही है प्रयास।
बीएचईएल की प्रगति यात्रा में सभी का योगदान है: रंजन कुमार
शंकराचार्य के अपमान पर देश के हिंदुओं से माफी मांगे भाजपा: आलोक शर्मा