मनोज सैनी
पौड़ी। पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए बाहर से लाई गई अवैध शराब के सबसे बड़े जखीरे लगभग 9500 अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां पकड़वाई। गणेश गोदियाल ने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी देते हुए कहा की भाजपा के प्रत्याशी चुनाव में हार सामने देखकर हर हथकंडे अपना रहे हैं, सतपुली के बॉटलिंग प्लांट में विभिन्न ब्रांड की करीब 9 हजार शराब की पेटियां बरामद हुई है।
यह सरकार और आबकारी आयुक्त की मिलीभगत के बगैर संभव नही है, बॉटलिंग प्लांट में स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं है! हम इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज करवा कर मांग करेंगे कि ऐसे कमिश्नर को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

More Stories
चम्पावत दुष्कर्म प्रकरण: पुलिस ने मुख्य षड़यंत्रकर्ता व महिला मित्र को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
चम्पावत प्रकरण से आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला, पुलिस से हुई नोक झौंक। कहा प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ बढ़ रहे हैं अपराध।
चंपावत गैंगरेप प्रकरण: चम्पावत पुलिस का दावा बच्ची के साथ नहीं हुआ गैंगरेप।