ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में आज बजट सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस के खटीमा से विधायक और सदन में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी उस समय चर्चा में आ गए जब वह विधानसभा में बेड़ियां पहनकर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने अमेरिका में भारतीयों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को लेकर अपनी बात को प्रमुखता से रखा।
विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि “आखिर वो 56 इंच का सीना कहां गया, वो लाल आंखें कहा गई। विश्वगुरु हम हिंदुस्तान को बनाने जा रहे हैं और अमेरिका से हिंदुस्तानियों को कैसे जकड़कर भेजा जा रहा है ये हम सबने देखा। दुनिया के और भी देश हैं जो अपने लोगों को अपने हेलीकॉप्टर लगाकर लेकर आ रहे हैं, अपने जहाज लगाकर लेकर आ रहे हैं लेकिन हिंदुस्तान के लोगों को कैदियों की तरह छोड़ा जा रहा है। दुर्भाग्य की बात है कि हिन्दुस्तान में उतरने के बाद भी उन्हें पुलिस की गाड़ियों से लेकर जाया जा रहा है तो हमारी असलियत पता चल रही है। इन बेड़ियों का मतलब है “हिन्दुस्तान का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान”।

More Stories
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।
प्रदेश के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालय: डाॅ. धन सिंह रावत