मनोज सैनी
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस हरिद्वार द्वारा देवपुरा चौक पर नीट/नेट पेपर लीक मामले में भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षण संस्थाओं में योग्य व्यक्ति की जगह एक विचारधारा के व्यक्ति को जगह दी जिसके कारण पिछले दस सालों में पेपर लीक की घटनाएं बड़ी है। पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता ओ पी चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में हुए पेपर लीक मामले से लाखों छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस कैश खुराना और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि भाजपा सरकार में पेपर धांधली पेपर लीक का रिकॉर्ड बना है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, वरुण बालियान, इसरार सलमानी, राजीव भार्गव, नितिन टेश्वर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी,ब्लाॅक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, इरफान अंसारी, निवर्तमान पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी, रियाज अंसारी,मेहरबान खान, सुहैल कुरैशी,जफर अब्बासी,रिषभ वशिष्ठ,आकाश बिरला, ऐश्वर्य पंत, अशोक गुप्ता,शौकत अली चीचू,रिषभ अरोड़ा ,जाशिद अंसारी, जावेद खान,संजय वाल्मीकि आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More Stories
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।