ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के वार्ड नंबर 3 दुर्गा नगर के होनहार बच्चे जिनमें कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में छात्र सार्थक गौर ने 84% अंक प्राप्त किये, सार्थक पिता राजेन्द्र गौर एवं माता सपना गौर एवं कक्षा 10 की अक्षरा ने 86% अंक प्राप्त कर अपने माता अनुराधा एवं पिता महेश सूर्यवंशी एवं गुरुजनों का मान बढ़ाया और अपने वार्ड का नाम रोशन किया उन सभी होनहार बच्चों एवं माता-पिता को घर पर जाकर स्थानीय वार्ड 3 के पार्षद सूर्यकांत शर्मा ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य की चरित्र निर्माण का मूल हैं। बिना शिक्षा के जीवन चरित्र निर्माण नहीं हो सकता। इस अवसर पर समाज सेवी जनेश्वर त्यागी, श्री रामलीला कमेटी भूपतवाला के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता,प्रमोद पाल,गौरव खन्ना,रामेश्वर शर्मा, राजा शर्मा, अंकित कौशिक, मनी,आदर्श पांडे, रमेश गोस्वामी, रमेश कुमार, बंटी नीलम, दिनेश उपस्थित रहे।

More Stories
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।