
एनयूजे(आई) और श्रमजीवी गठबंधन ने जायसवाल समर्थकों को फिर चटाई धूल। गठबंधन ने अध्यक्ष, महामंत्री सहित कार्यकारणी के सभी पदों पर किया कब्जा।
मनोज सैनी
हरिद्वार। जैसा कि अपने लोग न्यूज. कॉम ने पहले ही अपने पाठकों को बता दिया था कि प्रेस क्लब, हरिद्वार के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र चौधरी की जीत सुनिश्चित है। आज अपने लोग न्यूज. कॉम की खबर पर मुहर भी लग गई। प्रेस क्लब, हरिद्वार के वार्षिक चुनाव में एनयूजे (आई) उत्तराखंड एवं उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, गठबंधन ने एक बार फिर अपने आपको संस्थापक अध्यक्ष बताने वाले शिवशंकर जायसवाल और उनके समर्थकों को धूल चटाते हुए प्रेस क्लब के सभी पदों पर शानदार जीत दर्ज की है।
आज सुबह 8 बजे से अध्यक्ष पद पर हुए मतदान और सांय 3:00 बजे हुई मतगणना में धर्मेंद्र चौधरी ने अध्यक्ष पद पर भारी जीत दर्ज की है। इससे पूर्व महागठबंधन से महासचिव व कार्यकारिणी के 20 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि चुनाव में 122 सदस्यों ने मतदान किया। महागठबंधन के प्रत्याशी धर्मेंद्र चौधरी को 74 मत प्राप्त हुए। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी को 46 मत प्राप्त हुए। दो मत निरस्त हुए। इस प्रकार धर्मेंद्र चौधरी 28 मतों से विजई घोषित हुए।
प्रदीप गर्ग ने बताया कि महासचिव पद पर दीपक मिश्रा एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए आशु शर्मा, महेश पारिक, संजय रावल, रामकुमार शर्मा, बृजपाल सिंह, संजय चौहान, अमित कुमार गुप्ता, हिमांशु द्विवेदी, सुनील पाल, मुकेश वर्मा, सुभाष कपिल, तनवीर अली, बालकृष्ण शास्त्री, काशीराम सैनी, विकास कुमार झा, संदीप रावत, सुनील मिश्रा, मयुर सैनी, संदीप शर्मा और डॉ प्रविन्द्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। नव निर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री और कार्यकारिणी के सभी विजयी प्रत्याशियों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनोज सैनी, मध्य हरिद्वार के कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, एनयूजे आई के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नोजिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, जिला अध्यक्ष आदेश त्यागी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष संजय आर्य, महासचिव अमित गुप्ता सहित सभी साथियों ने अपनी शुभकामनाएं दी।
More Stories
मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद वंदना कटारिया ने भाजपा नेताओं के साथ की हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता। कहा नहीं बदला जायेगा स्टेडियम का नाम।
नगर निगम जमीन घोटाले के विरोध 3 जून को बड़ा प्रदर्शन करेगी कांग्रेस। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा होंगे शामिल।
आखिरकार रंग लाया कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: धामी सरकार नहीं बदलेगी वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम।