Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

पत्रकार अनुपम त्रिवेदी को मातृ शोक, महानिदेशक सूचना ने श्मशान घाट पहुंच कर दी श्रद्धांजलि।

मनोज सैनी

हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार न्यूज-18 के उत्तराखंड संपादक अनुपम त्रिवेदी की माता श्रीमती गीता त्रिवेदी का अंतिम संस्कार खड़खड़ी श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी श्मशान घाट पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों को असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने एवं दिवंगत आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें के लिए प्रार्थना की।
श्रीमती गीता त्रिवेदी का निधन बीमारी के चलते रविवार को 85 वर्ष की आयु में देहरादून में हो गया था। ज्येष्ठ पुत्र भुवन चंद त्रिवेदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडे, आशीष मिश्रा, पुलकित शुक्ला, अविक्षित रमन, नरेश दीवान शैली, अमित गुप्ता, समेत हरिद्वार और देहरादून जनपद के तमाम पत्रकार और अन्य क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे।

Share
error: Content is protected !!