मनोज सैनी
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष अमन गर्ग ने शहर के प्रमुख क्रीड़ा स्थल भल्ला कालेज स्थित स्टेडियम में हेलीपैड बनाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे शहर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा की हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने जनता के टैक्स के करोड़ों रुपए से क्रिकेट में रुचि रखने वालों युवाओं के लिए भव्य और विश्व स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम का जीर्णोद्वार करवाया था। मगर बहुत ही दुर्भाग्य की बात है शासन और जिला प्रशासन ने उक्त स्टेडियम को वीआईपी मूवमेंट के चलते फिर से हेलीपैड बना दिया है जिससे शहर के युवा खेल प्रेमियों में निराशा का माहौल है।

More Stories
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।