मनोज सैनी
हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, कबाडियो व घरेलू नौकरो का डोर टू डोर सत्यापन किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर क्षेत्र साईं धाम कॉलोनी, जमालपुर खुर्द, सलेमपुर में सत्यापन अभियान के क्रम में आज दिनांक-30.06.2024 की प्रात: पुलिस द्वारा टीमे बनाकर बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, कबाडियो व घरेलू नौकरो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान 33 मकान मालिको के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई जिसमे 26 मकान मालिकों के रूपए 10-10 हजार के कुल (2,60,000/-) के कोर्ट चालान तथा 07 मकान मालिकों के 05-05 हजार रूपए के नगद चालान कुल (35,000/-) की कार्यवाही की गई. अभियान के दौरान मकान मालिको को अपने किरायेदारों व घरेलू नौकरों का शीघ्र सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया, इसके अतिरिक्त किरायेदारो, घरेलू नौकरो व कबाडियो को भी यथाशीघ्र अपना-अपना सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया।

More Stories
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।