Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम पर बोला हमला, हमलावरों पर कानूनी कार्यवाही की तैयारी।

हर्ष सैनी

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के बहादुरपुर जट में छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम पर हमला, सुबह-सुबह कार्रवाई के लिए पहुंची टीम को स्थानीय युवकों के विरोध का सामना करना पड़ा।

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में चल रही थी विभागीय कार्रवाई, इसी दौरान कुछ युवकों द्वारा टीम पर कथित रूप से हमला किए जाने की सूचना। दी।हमले में विजिलेंस टीम को आंशिक क्षति पहुंचने की बात सामने आई। हालांकि किसी गंभीर घायल की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हुई है।

विभागीय अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया की शुरू,हमलावरों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी,क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ाई गई।

Share
error: Content is protected !!