अरुण सैनी
हरिद्वार। गरीब मजदूरों, श्रमिकों की आवाज को बुलन्द करने वाले भाई अम्बरीष कुमार जी की कल असमय मृत्य के तुरंत बाद उत्तराखंड सरकार, स्थानीय जिला व पुलिस प्रशासन का क्रूर चेहरा उस सामने आ गया जब सत्यम ऑटो से निष्कासित कर्माचारी व उनके परिजन पिछले कई दिनों से कार्य बहाली को लेकर धरने पर बैठे थे, उन्हें आज सुबह हरिद्वार पुलिस जबरन उठाकर कहीं अज्ञात स्थान पर ले गयी।
https://youtube.com/shorts/CbcFroPr2xg?feature=share
धरना दे रहे सत्यम ऑटो के निष्काषित कर्मचारियों और उनके परिजनों का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा लोकतंत्र की हत्या करते हुए उन्हें जबरन भारी पुलिस बल द्वारा उठाया गया है।
निष्कासित धरनारत प्रदर्शनकारियों के कहना है कि इस लोकतंत्र विरोधी कार्य से जाहिर हो गया है कि सरकार पूंजीपतियों के हाथ का खिलौना बनकर रह गयी है और पूंजीपतियों के सामने सरकार, शासन व प्रशासन भी नतमस्तक है।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।