मनोज सैनी
हरिद्वार। बीएचईएल को राजभाषा के क्षेत्र में ‘उत्कृष्ट कार्यान्वयन’ एवं ‘श्रेष्ठ हिन्दी गृह पत्रिका’ के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजभाषा के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री कृष्ण कुमार ठाकुर ने 14 सितंबर को गांधीनगर, गुजरात में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह और 5वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से प्राप्त किए।
उल्लेखनीय है कि बीएचईएल कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए ‘क क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक उपक्रमों’ की श्रेणी में ‘द्वितीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है, तथा बीएचईएल की एचपीईपी, हैदराबाद इकाई को ‘ग क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक उपक्रमों’ की श्रेणी में ‘श्रेष्ठ गृह पत्रिका’ के लिए ‘प्रथम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

More Stories
महंगाई मैन मोदी ने आम आदमी को दिया बड़ा झटका, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में की बेतहाशा वृद्धि।
17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः रावत
केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।