सुनील मिश्रा
हरिद्वार। निकाय चुनाव में विष्णु गार्डन से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी रहे गगनदीप सिंह ने आज घर वापसी करते हुए कांग्रेस में अपनी निष्ठा जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनिज रवींद्र शर्मा जी, पार्षद प्रत्याशी हिमांशु राजपूत ,विपुल गोस्वामी उपस्थित रहे।
बता दें कि पिछले दिनों भाजपा ने दबाव बनाते हुए गगनदीप सिंह को भाजपा में शामिल करवा लिया था।

More Stories
सीएनजी गैस से भरे वाहन की आपस में हुई जोरदार टक्कर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक चालकों की बची जान।
बहादराबाद में कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री हरक सिंह और प्रीतम सिंह के साथ खेली फूलों की होली।
जिला बार संघ ने भी जिला जज के साथ मनाया होली मिलन कार्यक्रम। विविधता में एकता ही भारत की शक्ति: जिला जज