सुनील मिश्रा
हरिद्वार। सनातन परिवार की ओर से ज्वालापुर के प्राचीन श्री कामेश्वर महादेव (भाई जी के मंदिर) चौक बाज़ार में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भगवान हनुमान जी के निमित्त सुंदरकांड पाठ एवं सांयकाल 6: 15 बजे हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का सुंदर आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री रवींद्रपुरी जी महाराज, रानीपुर विधायक आदेश चौहान नगर निगम हरिद्वार की महापौर श्रीमती किरण जैसल ,श्री गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप झा, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्रीकांत वशिष्ठ विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेंद्र कीर्तिपाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, संजय सैनी, विकास चंद्रा, आध्यात्मिक चेतना संघ के अध्यक्ष आचार्य पंडित करुणेश मिश्रा, शहर ज्वालापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता नगर निगम की पार्षद तन्मयी श्रोत्रिय, पार्षद आकर्षिका शर्मा, पार्षद, आशुतोष शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल होकर श्री हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना और आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं इससे पूर्व कार्यक्रम में पधारे सभी मुख्य अतिथियों का सनातन परिवार के सदस्य एवं कार्यक्रम के संयोजक दैवेज्ञ रमन, आशीष भगत, शुभम झा, शिवम पटेल, अंकुर पालीवाल, मनीष प्रधान ओर से स्वागत सत्कार माल्यार्पण करते हुए मंच से सभी को परका पहनकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि महन्त श्री रवींद्रपुरी जी महाराज ने कार्यक्रम आयोजको को अपनी ओर से हनुमान जयंती की सभी को बधाई देते हुए उपस्थित युवाओं से सनातन धर्म की राह पर भारतीय संस्कृति की रक्षा करते हुए सनातन धर्म एवं राष्ट्र को मजबूत करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि आज सनातन मजबूती की राह पर है, उन्होंने कहा कि समाज में जागृति देखने को मिल रही है जिसमें केंद्र सरकार को इसका श्रेय जाता है। कार्यक्रम में पधारे विधायक चौहान, गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप झा विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कीर्ति पाल आचार्य पंडित करुणेश मिश्रा ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए सनातन के लिए इस तरह के आयोजनों को करने के लिए अपील की।सुंदरकांड के पाठन में अनुराग शर्मा की टीम ने उपस्थित भक्तजनों को भाव विभोर कर दिया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अविक्षित रमन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे विशेष रूप से गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, श्रीकांत वशिष्ठ, शशांक सिखोला, यज्ञ मिश्रा जी, देवदत सिखोला जी, आशीष भक्त जी, आमेश शर्मा, प्रदीप गुप्ता जी, आदित्य कीर्तिपाल, सीमा वर्मा (वर्मा ज्वेलर्स), अभिषेक बंसल जी, मोहित विद्याकुल जी, सौरभ सिखोला जी, कटहरा बाजार व्यापार मंडल, ममता स्वीट्स, अभिषेक शर्मा,नीरज गुप्ता, संजय गुप्ता, गुप्ता केमिकल्स, शिवम श्रोतिय,नितिन मंगल, शशांक सिखोला, शांतनु सरायवाले ,शुभम झा, आकर्षिक शर्मा, आशीष गुप्ता जी, राम तिराहा समिति के समस्त व्यापारीगण एवं सनातन परिवार की युवा टीम क्षितिज मित्तल,नारायण झा, आदित्य कौशिक सुधीर मिश्रा ,सक्षम झा , ऋतव जी , अनुज सिखोला, अंश मिश्रा, वीर चाकलान प्रमुख रहे।

More Stories
मुख्य सचिव पर लगाया कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बातों को अनसुना करने का आरोप। अधिकारियों ने नहीं सुने जनहित के मुद्दे।
भ्रष्ट और लाखों रुपए के गबन के आरोपी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक पद से हटाए गए जयंत चौहान को प्रधानाचार्य और कर्मचारी ने भेजा जवाब, लिखा आपको निलंबन का कोई अधिकार नहीं।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिलाई प्रेस क्लब, हरिद्वार के नव निर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव को शपथ।