मनोज सैनी
हरिद्वार। पिछले दिनों सोशल साइट्स पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कथित यूट्यूबर अंकुर चौधरी ने अपने चैनल पर सब्सक्राइबर, कमेंट और लाइक बढ़ाने के लिए मुफ्त में बियर जगह-जगह छुपा कर बांटने का काम किया। धर्मनगरी हरिद्वार में इस प्रकार के अधार्मिक मामले में आमजन द्वारा एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल से मौखिक शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की जा रही थी।
जनभावनाओं का सम्मान करते हुए एवं धर्मनगरी की मर्यादा के प्रति बेहद सजग एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और इसकी धरपकड़ के लिए प्रयास तेज करे जिससे डरकर थाने पहुंचा यूट्यूबर ड्राई एरिया होने की जानकारी न होने की बात कहते हुए कई बार पुलिस अधिकारियों के समक्ष माफी मांगने लगा।
पुलिस ने आरोपी युवक अंकुर चौधरी पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी मंत्रा अपार्टमेंट, थाना सिड़कुल, जनपद हरिद्वार का पुलिस एक्ट में चालान कर उसे स्पष्ट शब्दों में चेताया कि अगर पुनरावृत्ति हुई तो पुलिस द्वारा और अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि हरिद्वार धार्मिक आस्था का केन्द्र है, ऐसे कृत्य यहां किसी भी सूरत में सहन नही किए जाएंगे।

More Stories
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।