मनोज सैनी
हरिद्वार। यात्रा सीजन व वीकेंड पर बढ़ रहे यातायात को व्यवस्थित करने हेतु एसएसपी हरिद्वार के आदेश के क्रम में एसपी ट्रैफिक के निर्देशन में यातायात पुलिस व सीपीयू द्वारा 24 मार्च से “No Parking” अभियान चलाया जाएगा।

हरिद्वार पुलिस हरिद्वार आने वाले सभी यात्रियों का स्वागत करती है साथ ही यात्रियों व स्थानीय जनता से अपील करती है कि अपने वाहनो को निर्धारित पार्किंगों में ही पार्क करें।
हरिद्वार पुलिस द्वारा सड़क किनारे या नो पार्किंग में खड़े किए वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर टोइंग, क्लैंपिंग, ऑनलाइन चालान, RLVD व एमवी एक्ट के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
सोशल मीडिया में व्यापारी नेता द्वारा की गई टिप्पणी भ्रामक एवं निराधार। स्थलीय निरीक्षण में मानकों के अनुरूप मिला निर्माण कार्य।
स्वच्छता के नाम पर अभद्रता का मामला: नगर निगम हरिद्वार ने कनखल थाने में दी तहरीर।
लोहड़ी और मकर संक्रांति पर यदि आप हरिद्वार आ रहे हैं तो पहले पढ़ लें यातायात प्लान।