सुनील मिश्रा
हरिद्वार। गुरुवार को प्रेस क्लब, हरिद्वार द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह शामिल होंगे और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देंगे। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी एवं महासचिव दीपक मिश्रा ने जानकारी बताया कि संवाद कार्यक्रम में एचआरडीए के वीसी अंशुल सिंह योजनाओं की जानकारी देने के साथ पत्रकारों के सवालों के जवाब भी देंगे। धर्मेंद्र चौधरी और महासचिव दीपक मिश्रा ने कहा कि शहर के विकास और सौंदर्यकरण के साथ खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने में भी निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

More Stories
जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज और भूपतवाला में बने अस्पताल को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की धामी सरकार पर बोला हमला: कहा बदहाल स्थिति में है जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं।
स्वास्थ्य विभाग को मिले 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक।
बद्री-केदार समेत 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के एंट्री बंद। सारा अली खान को केदार दर्शन के लिए देना होगा शपथ पत्र।