Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

बहादराबाद में कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री हरक सिंह और प्रीतम सिंह के साथ खेली फूलों की होली।

ब्यूरो

हरिद्वार। बहादराबाद स्थित सरदार सिंह फार्म हाउस में कांग्रेस पार्टी द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों और सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर हरक सिंह रावत एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह शामिल हुए। उनके साथ जिलाध्यक्ष हरिद्वार बालेश्वर सिंह, एस सी प्रकोष्ठ अध्यक्ष तीर्थ पाल रवि, डॉक्टर संजय पालीवाल, प्रदीप चौधरी, डॉ. महेश राणा, राजवीर सिंह चौहान, अशोक शर्मा, मनोज सैनी, यशपाल राणा, महेश प्रताप राणा, पूर्व विधायक, रामयश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूनम भगत, अरुण चौहान, अरविंद चौहान, पार्षद सुनील कुमार, सतेंद्र वशिष्ठ सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में रंग, गुलाल और आपसी भाईचारे के साथ होली पर्व का आनंद लिया गया। उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम की सराहना की और मिलन समारोह का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जसवंत सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, संजय पालीवाल, बालेश्वर सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, एडवोकेट राकेश राजपूत, मुकुल चौहान, तेलू राम प्रधान और प्रियव्रत (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में प्रियव्रत ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को होली महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!