मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शासन के निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार जनपद डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किए गए अनिल कुमार शुक्ला (पीसीएस) को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद पर तैनात किया गया है तथा डिप्टी कलेक्टर/उप मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार आकाश जोशी (पीसीएस) को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी हरिद्वार एवं प्रभारी अधिकारी आपदा एवं प्रभारी अधिकारी भूलेख के पद पर तैनात किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभागी से लागू होंगे।
डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार/ अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार दयानंद सरस्वती को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी पद से कार्यमुक्त किया गया है।यह आदेश तत्काल प्रभागी से लागू होंगे।

More Stories
अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़: 6 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद।
जनहित के मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने में कामयाब रहे कांग्रेस विधायक: रवि बहादुर
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत