Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

स्टेट बार कौंसिल उत्तराखंड के चुनाव में 1026 में से 827 वोट पड़े।

मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान

विधि संवाददाता

हरिद्वार। स्टेट बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनाव कुल 1026वोट में से 827 वकीलों ने मतदान किया। रोशनाबाद स्थित कचहरी परिसर में कुल 1026 वोट हैं।
मंगलवार को रोशनाबाद स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रांगण में बने मतदान केंद्र पर सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया था। पहले एक ही लाइन में वोटर लगे हुए थे जिससे मतदान बहुत धीमी गति से चल रहा था। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने दो लाइन लगवाते हुए मतदान की सुचारू रूप से व्यवस्था बनाई।शाम पांच बजे तक मतदान पूर्ण हो चुका था। रुड़की, लक्सर व भगवानपुर कोर्ट परिसर में अलग अलग मतदान केंद्र पर वोट डाले गए। रोशनाबाद मुख्यालय पर 1026 वोटर ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जबकि सैकड़ों वकीलों के वोटर लिस्ट में नाम कटे हुए थे। जिससे वोटरों में काफी नाराजगी भी दिखाई दी। चुनाव में 23 निर्वाचित सदस्य पदों के लिए 104 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उम्मीदवारी जता रहे हैं। जबकि चुनाव मतदान के बाद दो महिलाओं को मनोनीत किया जाएगा। सोमवार को मतदान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी।
रोशनाबाद स्थित कचहरी परिसर में पूरे दिन चुनावी हलचल मची रही है। प्रत्येक प्रत्याशी व उनके समर्थक अपने पक्ष में वोट डालने की अपील करते रहे। प्रत्येक पांच वर्ष में स्टेट कौंसिल ऑफ उत्तराखंड के होने वाले चुनाव करीब आठ वर्ष बाद हुए हैं। जिससे वकीलों में काफी हर्षोल्लास दिखाई पड़ रहा था।

Share
error: Content is protected !!