मनोज सैनी
हरिद्वार। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सैनी आश्रम ज्वालापुर में “इंडिया” गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक इंडिया गठबंधन के संयोजक मुरली मनोहर के संयोजन, पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश जैन जी की अध्यक्षता और कांग्रेस महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग के संचालन में संपन्न हुई।
बैठक में उपस्थित इंडिया गठबंधन के सदस्यों ने एक मत से लोकतंत्र, संविधान विरोधी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया और हरिद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत को जिताने का संकल्प लिया।
बैठक में आम आदमी पार्टी से जिलाध्यक्ष संजय सैनी, नरेश शर्मा, अनिल सती, खालिद हसन, सीपीआई (एम) से एमपी जखमोला, इमरत सिंह, आरपी जखमोला, सीपीआई से कॉमरेड एमएस वर्मा, मुनरिका यादव, समाजवादी पार्टी से राष्ट्रीय सचिव चंद्र शेखर यादव, हरिद्वार अध्यक्ष लव दत्ता, कांग्रेस से ओ पी चौहान, वरुण बालियान, सोम त्यागी, मनोज सैनी, राजीव भार्गव आदि उपस्थित थे।

More Stories
13 मार्च को हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, लगभग 150 पदों पर होगा चयन।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित हुए सख्त, समस्त राष्ट्रीय राजमार्गो को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश।
स्वास्थ्य विभाग को मिले 168 बॉण्डधारी चिकित्सक: डॉ धन सिंह रावत