Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

कश्यप समाज को जल्द मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी: मौर्य।

सम्मान समारोह में बोले भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

कहा, ओबीसी प्रमाण पत्र की वैधता बढ़ाने पर सीएम से करेंगे वार्ता

मनोज सैनी

हरिद्वार। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि कश्यप समाज को जल्द बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। कहा कि वह ओबीसी के प्रमाण पत्र की वैधता बढ़ाने पर भी सीएम से वार्ता करेंगे।

शुक्रवार को श्री कश्यप समाज आश्रम समिति हरिद्वार ने भाजपा ओबीसी मोर्चा में राजवीर सिंह कश्यप को प्रदेश महामंत्री और नीरज कश्यप को प्रदेश मंत्री बनाने पर स्वागत समारोह किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि नेत्रपाल मौर्य ने कश्यप समाज को मत्स्य पालन आयोग में अब तक दर्जाधारी का दायित्व नहीं दिए जाने के सवाल पर कहा कि अब सरकार में भी शीघ्र समाज को शामिल किया जाएगा।

ओबीसी के प्रमाण पत्र की तीन साल वैधता बढ़ाने पर उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण विषय है, क्योंकि, जातियां कभी नहीं बदलती हैं, इसलिए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर ओबीसी प्रमाण पत्र की वैधता बढ़ाने की मांग की जाएगी, ताकि, ओबीसी समाज के लोगों को बार-बार प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत न पड़े।

प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास नारे को धरातल पर उतारने का काम केवल भारतीय जनता पार्टी ही करती है। भाजपा में प्रत्येक वर्ग को सम्मान देकर आगे बढाने का कार्य किया जाता है।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजवीर सिंह कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने ही ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर ओबीसी समाज के साथ न्याय करने का काम किया है, क्योंकि, देश में 50 प्रतिशत से अधिक ओबीसी वर्ग है, लेकिन, पिछली सरकारों ने इस समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। श्री कश्यप समाज आश्रम के संस्थापक वरिष्ठ संरक्षक उषेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज को एकजुट होना होगा, तभी कश्यप समाज के लोगों का राजनीतिक विकास हो सकता है।

इस मौके पर आश्रम हरिद्वार के अध्यक्ष बुध सिंह कश्यप, पाल सिंह कश्यप, देवराज कश्यप, चरण सिंह कश्यप, महावीर सिंह कश्यप, आनंद प्रकाश कश्यप, प्रभाकर कश्यप, सुमेरचंद कश्यप, जोगेंद्र कश्यप, बिशनपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।

Share
error: Content is protected !!