Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 39 प्रत्याशियों की पहली सूची, राहुल गांधी वायनाड, भूपेश बघेल राजनांदगांव से लड़ेंगे चुनाव।

मनोज सैनी: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आ गई है। पहली लिस्ट में राहुल गांधी और भूपेश बघेल समेत कुल 39 नाम शामिल हैं। पार्टी ने फिलहाल यूपी जैसे राज्यों में पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पार्टी की पहली लिस्ट जारी की। प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करते हुए उन्होंने बताया कि राहुल गांधी वायनाड, भूपेश बघेल राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की पहली लिस्ट में 15 जनरल तो 24 एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक कैटेगिरी के उम्मीदवार शामिल हैं। साथ ही इनमें 12 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी उम्र 50 साल से कम है।

देंखे कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

Share
error: Content is protected !!